Increase Women's Excitement and Sex Power

Get upto 20% off on purchase from our mobile app. Click here to download our app.

Need help? +91 9558128414

Get upto 20% off on purchase from our mobile app. Click here to download our app.

महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ा देंगे ये आहार, हर घर में होते हैं मौजूद

Posted on Feb 06, 2021
महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ा देंगे ये आहार, हर घर में होते हैं मौजूद
Share this blog

महिलाओं में कामेच्छा (Libido) की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। इस कमी के कई कारण हो सकते हैं। कम कामेच्छा का अर्थ है यौन संबंध बनाने की कमी या संभोग करने की रुचि समाप्त हो जाना। यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ना केवल शादीशुदा जिंदगी में खलल डालती है बल्कि शादी से पहले रोमांटिक लाइफ में भी यह काफी शर्मिंदगी का अहसास दिला सकती हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और गलत आदतों की लत से दूर रहें। कुछ लोगों में यह समस्या अपने आप उत्पन्न हो जाती है जिसका कारण हार्मोनल बदलाव होता है। कभी-कभी महिलाएं भी यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाती हैं, लेकिन वह किसी से इस बारे में चर्चा नहीं करती हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन करने से महिलाओं में कामेच्छा (How to increase libido in women) बढ़ सकती है।

 

केसर

केसर को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद मन जाता है। और यही कारण है की सेक्स की इच्छा बढ़ाने में और व्यक्ति के यौन जीवन में सुधार करने के लिए एक बहुत अच्छा माध्यम हो सकता है। एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में केसर वीर्य के निर्माण और पुरुष बाँझपन जैसी स्थितियों के लिए प्रभावी मन गया है। केसर में क्रोक्टोन नामक मिश्रण होता है जो मस्तिष्क में उत्तेजना वाले हॉर्मोन को ट्रिगर करते हुए इच्छा को बढ़ाता है, जिससे कामेक्षा बढ़ती है। जिन शादीशुदा महिलाओं को यौन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें दूध के साथ केसर का सेवन करना चाहिए। केसर में पिकौक्रोनिन होता है जो स्पर्म के प्रति संवेदना बढ़ाता है, जिससे यौन क्रिया के समय उत्तेजना अधिक होती है और इसका पूरा आनन्द अत है। दूध और केसर का किया गया सेवन महिलाओं में भी यौन समस्या को दूर करके उन्हें रोमांटिक लाइफ में एक्टिव बनाने के लिए जरूरी हार्मोंस को रिलीज करता है।

 और पढ़े :- जानिए केसर के हैरान कर देने वाले फायदे !

 

ड्राई फ्रूट्स

कुछ ड्राई फ्रूट्स सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर (Dry fruits to boost sexual health) करते हैं। कुछ चीजों में कामोत्तेजक (aphrodisiacs) गुण मौजूद होते हैं, जिन्हें जरूर खाना चाहिए।

 और पढ़े :- पोषण से भरी एक मुट्ठी सूखा मेवा खाये, अद्भुद स्वास्थ्य लाभ पाये !

बादाम में भरपूर मात्रा में मोनोसैचुरेटेड और पालीसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, इससे सेक्स पावर में इजाफा होता है। आपकी सेक्स के प्रति कम होती इच्छा फिर से बढ़ने लगेगी। बादाम खाने से पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस में भी सुधार होता है।

किशमिश भी एक कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ है। हर दिन यदि आप 10-15 किशमिश भी खाएंगे, तो लिबिडो आसानी से बढ़ जाएगी। सेक्स से संबंधित उत्तेजना, सेक्स पावर में आई कमी आदि की समस्या भी दूर होगी।

यदि महिलाये रोजाना 60 -70 ग्राम अखरोट खाती है, तो उनमें खोई हुई यौन शक्ति में काफी सुधार होता है। इसके अलावा, इसके नियमित इस्तेमाल से 35 वर्ष तक के आयु वाली महिलाओ के स्पर्म की संरचना में भी सकारात्मक बदलाव होता है।

अंजीर को इरोटिक फ्रूट के नाम से जाना जाता है। यह एक शक्तिशाली कामोत्तेजक खाद्य सामग्री है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में जिंक, मैंगनीज और मैग्नीशियम पाए जाने के कारण यह लिबिडो को तो बढ़ाते ही हैं। कुल मिलाकर यह ड्राई फ्रूट महिलाओ की पूरी सेक्सुअल हेल्थ के लिये बहुत ज़रूरी है।

सेब

महिलाओं की कामेच्छा को बढ़ाने के लिए सेब का सेवन करना भी काफी लाभदायक माना जाता है। सेब के सेवन से महिलाओं में कामुकता बढ़ती है। हर दिन एक सेब के सेवन से स्वस्थ महिलाओं में सेक्‍स के प्रति रूचि बढ़ती है। इसकी वजह यह है कि सेब में पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो जननांगों में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ा देते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड महिलाओं के गुप्तांगों में होने वाले विकार को दूर करने और उन्हें उत्तेजित करने की क्रिया कर सकते हैं। इसका सीधा असर कामेच्छा को बढ़ाने के लिए सकारात्मक असर दिखा सकता है।

लहसुन

लहसुन में एंटीकॉगुलेंट गुण पाया जाता है। यह जननांगों में खून के प्रवाह और हार्मोनल एक्टिविटी को बढ़ा देता है। इस कारण लहसुन का सेवन महिलाओं पर भी यौन समस्याओं को दूर करने के लिए असरकारक साबित हो सकता है। लहसुन में मौजूद खास तत्व सेक्सुअल हेल्थ (Garlic boost sexual health) को बूस्ट करते हैं। खासकर, महिलाओ में होने वाली सेक्सुअल समस्याएं  लो सेक्स ड्राइव (Low sex drive), लो सेक्स पावर (Low sex power) जैसी समस्याओं को दूर करती है लहसुन (Garlic sex booster food)। लहसुन को उत्तेजना बढ़ाने वाला मसाला माना गया है। यह यौन इच्छा और क्षमता को भी बढ़ाता है। यदि आपको सेक्स के दौरान उत्तेजना, ताकत की कमी महसूस हो रही है, तो अपने आहार में नियमित रूप से लहसुन को शामिल करें। लहसुन खाने से जननांगों में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है। इससे प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है।

 

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे, धन्यवाद!!

(DISCLAIMER: This Site Is Not Intended To Provide Diagnosis, Treatment Or Medical Advice. Products, Services, Information And Other Content Provided On This Site, Including Information That May Be Provided On This Site Directly Or By Linking To Third-Party Websites Are Provided For Informational Purposes Only. Please Consult With A Physician Or Other Healthcare Professional Regarding Any Medical Or Health Related Diagnosis Or Treatment Options. The Results From The Products May Vary From Person To Person. Images shown here are for representation only, actual product may differ.)